



भारतीय महासंघ पार्टी
देशवासियों को “भारतीय महासंघ पार्टी” की ओर से हार्दिक अभिनंदन। बंधुओं, “भारतीय महासंघ पार्टी” हर जनता की अपनी विश्वसनीय पार्टी है। इस पार्टी का गठन देशभर में सभी क्षेत्रों में सभी प्रकार के दुःख और समस्याओं को दूर करने के लिए हुआ है। “भारतीय महासंघ पार्टी” हर जनता को ईश्वर का स्वरूप मानती है।
यह पार्टी किसी विशेष व्यक्ति की पार्टी नहीं है, यह प्रत्येक जनता की अपनी पार्टी है। और पार्टी यह वादा करती है कि प्रत्येक जनता का दुःख इसके अपने दुःखों के समान है। “भारतीय महासंघ पार्टी” किसी भी जनता को दुखी, बेवजह और बेकार नहीं देखना चाहती है। “भारतीय महासंघ पार्टी” तमाम जनता से यह निवेदन करती है कि अगर कोई भी वैसी समस्या है जो पार्टी दूर कर सकती है, तो उसे सीधे पार्टी की वेबसाइट या फेसबुक पेज पर लॉग इन करके या पार्टी के व्हाट्सएप नम्बर पर शीघ्र संदेश करें। आप अपने सुझाव जरूर भेजें।
“भारतीय महासंघ पार्टी” का नाता सीधे जनता से है। अर्थात, “पब्लिक टू पार्टी” है। बंधुओं, देश की सभी समस्याएं पार्टी की अपनी समस्या हैं। चाहे वो समस्या किसी भी क्षेत्र की हो – शिक्षा या शिक्षक की, चिकित्सा या डॉक्टर की, व्यापार या व्यापारी की, विद्यालय या छात्र की, बिजली या बिजली कर्मचारी की, मीडिया या मीडिया कर्मी की, किसान की, वकील की, सफाईकर्मी की, परिवहन सेवाओं से जुड़े लोगों की, या सामान्य जनता की – पार्टी यह स्पष्ट करती है।

Latest News
संत कबीर नगर एवं गोरखपुर जनपद भ्रमण कार्यक्रम
मोदी सरकार ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से लगभग 30 करोड़ लोगों का रोजगार छीन लिया
भारतीय महासंघ पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी २४३ सीटों पर चुनाव लड़ेगी
भाजपा सरकार ने शपथ लेने के तुरंत बाद दिल्ली का खजाना खाली होने का झूठ बोला, ताकि प्लान बनाकर जनता को लूट सके
भाजपा ने होली, दिवाली और ईद का त्यौहार विवादों का त्यौहार बना दिया है, कोई भी त्यौहार शांति से मना ही नहीं सकते
भाजपा के केंद्रीय मंत्री सड़कों का नाम बदल रहे और मोदी जी अमेरिका के राष्ट्रपति को ताजमहल दिखाते हैं
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की घोषणा